अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: इराक़ के तिकरीत क्षेत्र के हज्जाज क़स्बे में विवाह समारोह चल रहा था जिसमें सैकड़ों लोग मौजूद थे कि अचानक एक के बाद दूसरा आत्मघाती हमला हुआ।
धमाकों के बाद कोहराम मच गया और हर तरफ़ अफ़रातफ़री का माहौल पैदा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए। घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया।
बचाव दल ने घायलों को चिकित्सा के लिए अस्पताल स्थानांतरित कर दिया है जहां डॉक्टरों ने कुछ घायलों की हालत पर चिंता जताई है। गौरतलब है कि अभी किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
9 मार्च 2017 - 19:58
समाचार कोड: 816716
इराक़ के तिकरीत क्षेत्र के हज्जाज क़स्बे में विवाह समारोह चल रहा था जिसमें सैकड़ों लोग मौजूद थे कि अचानक एक के बाद दूसरा आत्मघाती हमला हुआ।