9 मार्च 2017 - 19:18
अपनी सुरक्षा के लिए इस्राईल ने खेली ख़ून की होली, फिर भी असुरक्षित।

जनरल सलामी ने कहा कि पश्चिमी साम्राज्यवाद का सूरज डूब रहा है और इस्लाम का सूरज नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है और शत्रुओं का विनाश क़रीब है।

पासदाराने इंक़ेलाब फ़ोर्स आईआरजीसी के कमांडर जनरल हुसैन सलामी ने कहा कि यदि हिज़्बुल्लाह और इस्लामी जगत के क्रान्तिकारी युवाओं ने जब इरादा कर लिया वह इस्राईल पर हमला कर देंगे।
जनरल हुसैन सलामी ने तबरेज़ नगर में एक समारोह में कहा कि मुसलमानों ने जब भी संघर्ष के मैदान में क़दम रखा है ईश्वर ने उनकी मदद की है और इसका स्पष्ट उदाहरण आठ साल तक चलने वाला ईरान इराक़ युद्ध है।
जनरल हुसैन सलामी ने कहा कि इस्राईल ने ख़ुद को सुरक्षित बनाने के लिए अनगिनत अत्याचारपूर्ण क़दम उठाए हैं लेकिन वह आज भी दुनिया का असुरक्षित स्थान है। उन्होंने कहा कि इस्लामी जगत और हिज़्बुल्लाह के जवानों ने जिस दिन इरादा कर लिया वह इस्राईल पर हमला कर देंगे।
जनरल सलामी ने कहा कि पश्चिमी साम्राज्यवाद का सूरज डूब रहा है और इस्लाम का सूरज नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है और शत्रुओं का विनाश क़रीब है।