9 मार्च 2017 - 19:06
ईरान ने किया 300 किमी0 मारक दूरी वाली हुरमुज़-2 मीज़ाईल का सफल परीक्षण।

ईरान की पासदाराने इंक़ेलाब फ़ोर्स आईआरजीसी ने हुरमुज़-2 मिसाइल का परीक्षण किया जिसने समुद्र के भीतर 250 किलोमीटर दूर अपने लक्ष्य को ध्वस्त कर दिया।

ईरान की पासदाराने इंक़ेलाब फ़ोर्स आईआरजीसी ने हुरमुज़-2 मिसाइल का परीक्षण किया जिसने समुद्र के भीतर 250 किलोमीटर दूर अपने लक्ष्य को ध्वस्त कर दिया।
आईआरजीसी की एरोस्पेस इकाई के कमांडर जनरल अमीर अली हाजीज़ादे ने अपने भाषण में मिसाइल के इस सफल परीक्षण की सूचना दी। उन्होंने बताया कि इस मिसाइल का जारी हफ़्ते में परीक्षण किया गया जो सफल रहा।
हुरमुज़-2 एक बैलैस्टिक तारपीडो है जो समुद्र में संचलित लक्ष्य को निशाना बना सकता है। इसकी मारक दूरी 300 किलोमीटर है।
यह ईरान के शहीद जनरल हसन तेहरानी मुक़द्दम द्वारा विकसित किए जाने वाले अत्यंत महत्वपूर्ण मिसाइलो में से एक है।