7 मार्च 2017 - 20:25
आईएस के पास मरने या आत्मसमर्पण के अतिरिक्त कोई रास्ता नहीं है।

इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने बल दिया है कि आतंकी गुट दाइश के पास भागने का कोई रास्ता नहीं है या वह मरने के लिए तैयार रहे या आत्म समर्पण कर दे।

इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने बल दिया है कि आतंकी गुट दाइश के पास भागने का कोई रास्ता नहीं है या वह मरने के लिए तैयार रहे या आत्म समर्पण कर दे।
अलइराक़िया टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, इराक़ी प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने मंगलवार को मूसिल में सेना के वरिष्ठ कमान्डरों को संबोधित करते हुए पश्चिमी मूसिल के सरकारी स्थलों की स्वतंत्रता की ओर संकेत करते हुए कहा कि इराक़ में दाशइ अपनी अंतिम सांसे ले रहा है।
हैदर अलएबादी ने मूसिल शहर के निवासियों से मांग की है कि दाइश से मुक़ाबले के लिए सेना के साथ सहयोग करें ताकि मूसिल में सुरक्षा स्थापित की जाए।
इराक़ के प्रधानमंत्री मंगलवार की सुबह पश्चिमी मूसिल सिटी के दक्षिणी भाग की स्वतंत्रता की प्रक्रिया को निकट से देखने के लिए मूसिल पहुंचे थे। 
इराक़ी सैनिकों ने मंगलवार की सुबह मूसिल की सरकारी इमारतों, गवर्नर हाउस और अन्य सरकारी कार्यालयों को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया था। 
ज्ञात रहे कि इराक़ी प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी के आदेश पर फ़रवरी के मध्य से मूसिल शहर के पश्चिमी भाग की स्वतंत्रता का अभियान आरंभ हुआ था और सेना ने 24 जनवरी 2017 को मूसिल के पूर्वी भाग को भी आतंकी गुट दाइश के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है।