7 मार्च 2017 - 18:45
ट्रम्प ने नए एमीग्रेशन कानून पर किए हस्ताक्षर।

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नया एमीग्रेशन आदेश जारी कर दिया है जिसके अनुसार ईरान सहित छः इस्लामी देशों के नागरिकों पर अमरीका में दाख़िले पर नब्बे दिन के लिए पाबंदी लगा दी है।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबनाः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नया एमीग्रेशन आदेश जारी कर दिया है जिसके अनुसार ईरान सहित छः इस्लामी देशों के नागरिकों पर अमरीका में दाख़िले पर नब्बे दिन के लिए पाबंदी लगा दी है।
व्हाइट हाउस के अनुसार, डोनाल्ड ट्रम्प ने नए एमीग्रेशन आदेश पर सोमवार को हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस आदेश के अनुसार, ईरान, सीरिया, यमन, सोमाली, सूडान और लीबिया के नागरिकों को वीज़ा जारी नहीं किया जाएगा जबकि शरणार्थी भी एक सौ बीस दिन तक अमरीका में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। ट्रम्प के नए फरमान में, इराक का नाम शामिल नहीं है जबकि पिछले आदेश में इराकी नागरिकों के लिए भी अमरीका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया था। नए आदेश पर 16 मार्च से अमल किया जाएगा लेकिन अमरीका में स्थायी रूप से रहने वालों पर यह लागू नहीं होगा।
अमरीकी अधिकारियों का कहना है कि नए आदेश के अनुसार अमरीका ने इन 6 देशों के ऐसे नागरिक जिनके पास अमरीका का ट्रस्टेड वीज़ा है, वह बिना रोक टोक के अमरीका आ सकते हैं। ट्रम्प की ओर से सात मुस्लिम देशों के नागरिकों की अमरीका आमद पर पाबंदी का पहला आदेश, अमरीकी फ़ेडरल कोर्ट ने निलंबन कर दिया था। अमरीकी राष्ट्रपति के एमीग्रेशन आदेश के विरुद्ध अमरीका और दुनिया के विभिन्न देशों में विशाल प्रदर्शन भी किए गए थे।