6 मार्च 2017 - 17:01
डिफ़ेंस के लिए सेना को हमेशा तैयार रहना चाहिए।

बिग्रेडियर जनरल हुसैन दहक़ान का कहना था कि भारी राशि ख़र्च करके रक्षा उपकरण खरीदने वाले देशों को जान लेना चाहिए कि यह क़दम उनके लिए सिक्योरिटी प्रदान नहीं कर सकता

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: तेहरान में नेशनल डिफ़ेंस युनिवर्सिटी में एक रक्षा सेमिनार को सम्बोधित करते हुए बिग्रेडियर जनरल हुसैन दहक़ान का कहना था कि भारी राशि ख़र्च करके रक्षा उपकरण खरीदने वाले देशों को जान लेना चाहिए कि यह क़दम उनके लिए सिक्योरिटी प्रदान नहीं कर सकता क्योंकि हो सकता है कि रक्षा उपकरणों के निर्माता उन्हें हथियार दें ही न।
उन्होंने इस बात पर बल देते हुए कहा कि रक्षा क्षेत्र में क्षमता का मतलब यह है कि रक्षा के लिए अधिक से अधिक शक्ति प्राप्त कर ली जाए। ईरान के रक्षा मंत्री का कहना था कि रक्षा के लिए तैय्यारी देश की शक्ति में अहम भूमिका अदा करती है। उन्होंने कहा कि रक्षा के लिए तय्यारी का मतलब यह है कि आपके पास ख़तरों का जवाब देने की शक्ति मौजूद है और स्ट्राटेजिक प्वाइंट पर कभी धोखा नहीं खाऐंगे।
ईरान के रक्षामंत्री ने कहा कि हथियारों से लैस सेना को अपने देश की रक्षा के लिए डिफ़ेंस के मैदान में पूरी तरह से तय्यार रहना चाहिए।