अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: स्थानीय सूत्रों का कहना है कि तथाकथित आईएस विरोधी अमरीकी गठबंधन के लड़ाकू विमानों ने नबी शीस नामक क्षेत्र में आवासीय घरों के पास बारूद से भरी एक कार पर बमबारी की जिससे चौदह आम नागरिक मारे गए। मरने वालों का संबंध तीन अलग परिवारों से बताया जाता है। दूसरी ओर इराकी सेना की संयुक्त कमान द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि मूसेल शहर में आईएस आतंकवादियों के प्रमुख सैन्य अड्डे पर बमबारी करके तहस नहस कर दिया गया है।
जुन्दुल ख़िलाफ़ह नामक इस अड्डे पर हमले के दौरान, आईएस के सात बड़े सरगना भी मारे गए हैं जिनमें से चार का संबंध सऊदी अरब से बताया जाता है।
नैनवा प्रांत के अबू हमज़ह में भी इराकी हवाई बमबारी के परिणाम स्वरूप में आईएस बम धमाकों का विशेषज्ञ आतंकवादी मारा गया है। इराकी सेना ने दवासह, दंदान और अकीदात नामक क्षेत्रों में आईएस के ठिकानों को मीज़ाइलों से निशाना बनाया है, इस हमले में कम से कम सोलह आईएस आतंकवादी मारे गए जबकि नौ कार बम, बंदूक एक गोदाम और एक जासूस विमान को नष्ट कर दिया गया।
4 मार्च 2017 - 18:47
समाचार कोड: 815623
तथाकथित आईएस विरोधी अमरीकी गठबंधन के लड़ाकू विमानों ने नबी शीस नामक क्षेत्र में आवासीय घरों के पास बारूद से भरी एक कार पर बमबारी की जिससे चौदह आम नागरिक मारे गए