26 फ़रवरी 2017 - 18:40
सीरिया, सुरक्षा केंद्रों पर छः आत्मघाती हमले, 42 सुरक्षाकर्मी और अधिकारी शहीद। तस्वीरें

सीरिया के हमस प्रांत में सेक्योरिटी केंद्रों पर तकफ़ीरी आतंकियों ने छः आत्मघाती हमलों द्वारा 42 सुरक्षा अधिकारियों और उनके साथियों को शहीद कर दिया है।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबनाः सीरिया के हिम्स प्रांत में सिक्योरिटी केंद्रों पर तकफ़ीरी आतंकियों ने छः आत्मघाती हमलों द्वारा 42 सुरक्षा अधिकारियों और उनके साथियों को शहीद कर दिया है।
जिब्हतुन्नस्रा आतंकियों ने जिन्हें सऊदी अरब और पश्चिम का समर्थन प्राप्त है इन हमलों की ज़िम्मेदारी क़ुबूल कर ली है। तकफ़ीरी आतंकियों ने अलग अलग छः सुरक्षा केंद्रों पर आत्मघाती हमले किए हैं।
इन हमलों में 42 लोग शहीद और 24 ज़ख़्मी हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार शहीद होने वालों में सुरक्षा कर्मियों के साथ सुरक्षा अधिकारी भी शामिल हैं।