अबनाः फ्लोरिडा में 5 महीने के दौरान दूसरी मस्जिद को जला कर शहीद कर दिया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रम्प के इस्लाम विरोधी बयानों से अमेरिकियों के दिलों में मुसलमानों के खिलाफ नफरत को लगातार हवा मिल रही है।
राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका में मुसलमानों के खिलाफ घृणित घटनाओं में वृद्धि हो गई है।
इसकी ताजा मिसाल यह है कि अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा में 5 महीने के दौरान दूसरी बार मस्जिद को जलाकर शहीद कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार कल फ्लोरिडा क्षेत्र टेम्पा में उग्रवादियों ने एक मस्जिद को आग लगा कर शहीद कर दिया।
अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि रात 2 बजे के करीब अज्ञात अपराधियों ने मस्जिदे सलाम को आग लगा दी और यह घटना इस्लामोफोबिया का परिणाम है। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि फ्लोरिडा में ही सितंबर 2016 में भी एक मस्जिद को जलाकर शहीद किया गया था।
याद रहे कि मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अपनी हालिया रिपोर्ट में खुलासा किया है कि डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से उनके चुनावी अभियान में भड़काऊ बयानों से विश्व स्तर पर घृणा और सम्प्रदायिकता में वृद्धि हुई है।
दूसरी ओर अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में मुसलमानों के खिलाफ हमलों में 67 प्रतिशत वृद्धि हुई है।
26 फ़रवरी 2017 - 18:39
समाचार कोड: 814331
डोनाल्ड ट्रम्प के इस्लाम विरोधी बयानों से अमेरिकियों के दिलों में मुसलमानों के खिलाफ नफरत को लगातार हवा मिल रही है