ईरान के विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने हाल ही में तुर्की के अधिकारियों द्वारा ईरान विरोधी बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा “तुर्की एक नमकहराम और कृतघ्न पड़ोसी है।“
जवाद ज़रीफ़ ने एक समाचार पत्र से बातचीत में तुर्की के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ईरान विरोधी बयानों के जवाब में कहा: तुर्की को देखो कहाँ पहुंच गया है? जबकि हम तुर्की सरकार के प्रति सहानुभूति रखते रहे हैं। हमारे इन दोस्त की याददाश्त कमज़ोर है जिसके कारण ईरान सरकार पर सांप्रदायिकता का आरोप लगाया गया है, लेकिन उन्हें याद नहीं है कि उनके शिया न होने के बाद भी तख्तापलट की रात से सुबह तक हम भी उनके साथ जागते रहे, उनकी याददाश्त कमज़ोर होने के साथ साथ वह अकृतज्ञ और नमकहराम भी हैं।
ग़ौरतलब है तुर्की के राष्ट्रपति ने हाल ही में तेहरान पर सांप्रदायिकता के बढ़ावे का आरोप लगाया था। ईरानी विदेशमंत्री ने इस बातचीत में इस्लामी रिपब्लिक ईरान की नीतियों को सफल बताते हुए कहा: "हर कोई जानता है कि क्षेत्र में हमारी एक निर्णायक भूमिका हैं और जो देश सफल नहीं वह ट्रम्प (अमेरिका के राष्ट्रपति) की नीतियों को सही ठहराते हुए हंगामा मचा रहे हैं, यह वही लोग हैं जिन्हों ने आईएस और अल-नुसरा का समर्थन किया। हमारे क्षेत्र में उनकी खतरनाक स्थिति उनकी नीतियों का परिणाम है, और चूंकि ट्रम्प के आने के बाद उन्हें सर उभारने का अवसर मिला है तो वह हुल्लड़ मचा रहे हैं।
25 फ़रवरी 2017 - 20:07
समाचार कोड: 814110
ईरान के विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने हाल ही में तुर्की के अधिकारियों द्वारा ईरान विरोधी बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा “तुर्की एक नमकहराम और कृतघ्न पड़ोसी है।“