25 फ़रवरी 2017 - 19:58
तुर्की समर्थित लड़ाकों का अलबाब शहर पर क़ब्ज़ा।

तुर्की सेना ने घोषणा की है कि सीरियाई शहर अलबाब पूरी तरह से आईएस के कब्जे से मुक्त करा लिया गया है।

अहलेबैत न्यू़ज़ एजेंसी अबनाः तुर्की सेना ने घोषणा की है कि सीरियाई शहर अलबाब पूरी तरह से आईएस के कब्जे से मुक्त करा लिया गया है।
तुर्की सेना का कहना है कि अलबाब शहर पूरी तरह से तुर्की समर्थित सेना के नियंत्रण में आ गया है, सैन्य विशेषज्ञ सुरंगों और बमों को ढूंढ करके निष्क्रिय करने में व्यस्त हैं।
गौरतलब है कि अलबाब शहर तुर्की सीमा से केवल 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और आईएस का अंतिम मज़बूत गढ़ माना जाता है।
याद रहे कि तुर्की सेना द्वारा समर्थित मलेशिया ने अक्टूबर में आईएस के खिलाफ टैंकों और लड़ाकू विमानों से लैस होकर सुपर फरात नामक ऑपरेशन शुरू किया था, हालांकि तुर्की के इस कदम पर सीरिया ने नाराज़गी जताते हुए तुर्की से अपने आंतरिक मुद्दों में हस्तक्षेप न करने का सुझाव दिया था।
अलबाब शहर में आईएस के साथ संघर्ष में अब तक तुर्की सेना के 69 अधिकारी मारे गए हैं।