23 फ़रवरी 2017 - 20:21
इराकी सेना ने कराया मूसेल एयरपोर्ट आज़ाद।

इराकी सेना ने घंटो संघर्ष के बाद मोसेल एयरपोर्ट को आतंकियों से मुक्त करा लिया है।

इराकी सेना ने घंटो संघर्ष के बाद मोसेल एयरपोर्ट को आतंकियों से मुक्त करा लिया है। आज इराक टीवी पर जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सेना और आतंक विरोधी बलों ने मोसेल में स्थित गज़लानी एयरपोर्ट को मुक्त करा लिया है। रिपोर्ट के अनुसार इराकी सेना ने एयरपोर्ट और आतंक विरोधी बल ने एक ही समय पर आतंकियों की छावनी पर हमला बोला। अलगज़लानी छावनी में जगह जगह लगाई गयी बारूदी सुरंगों के कारण यहाँ मुक्ति अभियान अति सतर्कता पूर्वक चलाया जा रहा है । ज्ञात रहे कि पिछले महीने ही इराकी बलों ने पूर्वी मोसेल से आतंकियों को खदेड़ कर इस क्षेत्र को मुक्त कराया है । रिपोर्ट के अनुसार एयरफोर्स के हमले में दाइश का बम कारखाना बर्बाद हो गया है इराकी बलों के अभियान से घबरा कर दाइश आतंकी मैदान छोड़ रहे हैं । रिपोर्ट के अनुसार इराकी फ़ौज की बढ़त रोकने के लिए आतंकियों ने मोसेल को जोड़ने वाले कई पुलों को उड़ा दिया है ।