23 फ़रवरी 2017 - 20:10
ब्रिटिश के मुस्लिम युवा शिक्षक को न्यूयार्क जाने से रोका।

रिपोर्ट के अनुसार आइसलैंड की राजधानी रेकजाविक के एयरपोर्ट से न्यूयॉर्क जाने वाली फ्लाइट में वेल्स निवासी जोहेल मियाह को सवार होने से रोक दिया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार आइसलैंड की राजधानी रेकजाविक के एयरपोर्ट से न्यूयॉर्क जाने वाली फ्लाइट में वेल्स निवासी जोहेल मियाह को सवार होने से रोक दिया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार यह मुस्लिम नवयुवक अपने सहकर्मियों के साथ एक एजुकेशन ट्रेवल पर अमेरिका जा रहा था। यह घटना ट्रम्प के आप्रवासी नीति पर अदालत द्वारा रोक लगाने के बाद हुई है।
ज्ञात रहे कि ट्रम्प ने अध्यादेश जारी कर ७ मुस्लिम देशों के नागरिकों के अमेरिका प्रवेश पर पाबन्दी लगा दी थी। २५ वर्षीय जोहिल को रोके जाने से उनके सभी साथी हतप्रभ रह गए मैथ्स पढ़ाने वाले जोहिल के अनुसार सुरक्षाकर्मियों ने मुझसे ऐसे बर्ताव किया जैसे मैं कोई अपराधी हूँ इस घटना के बाद में कई दिन सो नहीं सका। जब हम एयरपोर्ट पहुंचे तो कहा गया कि आपको औपचारिक जाँच से गुज़रना होगा मुझे एक रूम मे ले जाकर ५ मिनट चैकिंग की गयी उसके बाद एक होटल ले गए जहाँ रूम लेने के बहाने २ घंटे इंतज़ार किया गया।
जोहिल के अनुसार उन्हें जो कमरा दिया गया उसमे प्राथमिक सुविधा भी नहीं थी मैने अपना सूटकेस देखा तो उसका लॉक खोला गया था । मुझे अब तक नहीं बताया गया कि मुझे यात्रा करने से क्यों रोका गया काश यह गलत हो लेकिन मुझे यही लगता है कि सिर्फ मुस्लमान होने के कारण मुझे इस यात्रा से रोका गया है।