23 फ़रवरी 2017 - 20:02
यमन सेना की जवाबी कार्यवाही में सऊदी वरिष्ठ कमांडर सहित कई आतंकी ढेर।

यमनी बलों के मिसाइल हमले में यूएई का वरिष्ठ कमांडर ढेर हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में अतिक्रमणकारी गठबन्धन प्रमुख का सहायक अहमद सैफ भी मारा गया है वह यमन के भगोड़े पूर्व राष्ट्रपति हादी की सेना का वरिष्ठ अधिकारी था।

यमनी बलों के मिसाइल हमले में यूएई का वरिष्ठ कमांडर ढेर हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में अतिक्रमणकारी गठबन्धन प्रमुख का सहायक अहमद सैफ भी मारा गया है वह यमन के भगोड़े पूर्व राष्ट्रपति हादी की सेना का वरिष्ठ अधिकारी था। रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में सऊदी सेना के अधिकारियों समेत कई सैनिक ढेर हो गए हैं ।
दूसरी ओर अंसारुल्लाह लड़ाकों ने यमनी सेना के कंधे से कन्धा मिलाकर तईज़ में सऊदी आतंकियों के ठिकाने पर हमला किया यमनी सेना के प्रवक्ता के अनुसार सऊदी थलसेना यमनी सेना का सामना करने का साहस नहीं रखती । दूसरी ओर सऊदी जेट्स ने एकबार फिर यमन के मआरिब में आवासीय इलाकों को निशाना बनाते हुआ बमबारी की जिसमे ३ बच्चे और ३ महिलाओं के शहीद होने की खबर है।
रिपोर्ट के अनुसार सऊदी जेट्स ने पिछले कुछ घंटों में ही यमन के तीन प्रान्त पर २० से अधिक बार बमबारी की । ज्ञात रहे की यमन पर अतिक्रमणकारी गठबन्धन के हमलों में अभी तक हज़ारों बेगुनाह नागरिक अपनी जान गंवा चुके है ।