22 फ़रवरी 2017 - 06:16
रूस, आतंकवाद से मुकाबले के लिए इराक़ी सेना को देगा हथियार।

रूस ने आतंकवाद से मुक़ाबले में इराक का बहुत सहयोग किया है।

रूस के सैन्य एवं तकनीकी सहयोग के उपप्रमुख अलेक्सई ने अबु धाबी में आयोजित प्रदर्शनी एडीक्स २०१७ में कहा है कि रूस और इराक में सैन्य उपकरणों के क्षेत्र में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि रूस ने आतंकवाद से मुक़ाबले में इराक का बहुत सहयोग किया है। हम इराकी सेना की सैन्य मांगों पर विचार विमर्श कर रहे है और उन्हें नवीन हथियारों से लैस करेंगे।