रूस और सऊदी अरब दुनिया में सबसे बड़े तेल उत्पादक देश माने जाते हैं लेकिन रशियन टुडे की रिपोर्ट के अनुसार रूस ने दिसम्बर महीने में प्रतिदिन १०.४९ मिलियन बैरल तेल उत्पाद कर पहला स्थान प्राप्त कर लिया है।
रिपोर्ट के अनुसार रूस ने नवम्बर में प्रतिदिन निकाले गए तेल के मुक़ाबले दिसम्बर में २९ हज़ार बैरल घटाते हुए प्रतिदिन १०.४९ मिलियन बैरल तेल उत्पाद किया। दूसरी ओर सऊदी अरब का उत्पादन १०.७२ से घटकर प्रतिदिन १०.४७ मिलियन बैरल रह गया है। मार्च २०१६ के बाद यह पहला अवसर है जब रूस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
सऊदी अरब ने दिसम्बर २०१६ में ८ मिलियन बैरल निर्यात किया है जो २००३ के बाद सबसे बड़ी गिरावट है । अमेरिका ८.८ बैरल प्रतिदिन के हिसाब से तेल उत्पादन में तीसरे स्थान पर है वहीँ आयातकों में चीन ७.८८ मिलियन बैरल के साथ पहले स्थान पर है ।
21 फ़रवरी 2017 - 20:03
समाचार कोड: 813273