सोमवार को राष्ट्रपति दिवस पर न्यूयॉर्क में १० हज़ार से अधिक लोगों ने ट्रम्प के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करते हुए “ट्रम्प हमारा राष्ट्रपति नहीं है” के नारे लगाए। दूसरी और वशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के सामने प्रदर्शनकारियों ने ट्रम्प पर महाभियोग चलाने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने ट्रम्प की प्रवासी नीति, अमेरिका-मैक्सिको बार्डर पर दीवार तथा ओबामा केयर को रद्द करने सम्बन्धी फैसलों पर भारी रोष जताया। इससे पहले भी न्यूयॉर्क वासियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति पद की शवयात्रा निकाली थी। दूसरी ओर ब्रिटेन के लोगों ने लन्दन में पार्लियामेंट हाउस के सामने ट्रम्प के विरुद्ध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी हाथों में बैनर लिए हुए थे जिन पर "न ट्रम्प न नस्लीय भेदभाव" "ट्रम्प को दूर फेंको" जैसे नारे लिखे हुए थे।
ज्ञात रहे कि ब्रिटेन वासियों ने ट्रम्प की ब्रिटेन यात्रा को रद्द करने के लिए एक अभियान चलाया हुआ है जिसपर अभी तक १८ लाख लोग हस्ताक्षर कर चुके हैं। इन सबके बावजूद ब्रिटेन सरकार ट्रम्प की यात्रा को लेकर प्रतिबद्ध है ।
21 फ़रवरी 2017 - 19:56
समाचार कोड: 813272
सोमवार को राष्ट्रपति दिवस पर न्यूयॉर्क में १० हज़ार से अधिक लोगों ने ट्रम्प के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करते हुए “ट्रम्प हमारा राष्ट्रपति नहीं है” के नारे लगाए।