अबनाः बहरैन की आले ख़लीफ़ा सरकार के सुरक्षा कर्मियों ने एक और युवक को गोली मार कर शहीद कर दिया है।
शाही सरकार के सुरक्षा कर्मियों ने सोमवार को फायरिंग करके इस युवा को शहीद कर दिया है जिसे सन 2013 में होने वाले सार्वजनिक प्रदर्शनों में भाग लेने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया था और अदालत ने उसे बत्तीस साल कैद की सजा सुनाई थी।
इस युवक की शहादत के बाद इस साल की शुरुआत से अब तक सुरक्षा बलों के हाथों शहीद होने वाले बहरैनी युवाओं की संख्या सात हो गई है।
इससे पहले पंद्रह जनवरी को बहरैन की शाही सरकार के सुरक्षा कर्मियों ने कुछ दिन पहले तीन अन्य युवकों को गोलियां मार कर शहीद कर दिया था।
बहरैन में फरवरी 2011 से जनता का प्रदर्शन जारी है और इस देश की जनता पूर्ण लोकतांत्रिक अधिकार दिए जाने की मांग कर रही हैं।
बहरैन की शाही सरकार जनता के वैध और कानूनी मांगों को पूरा करने के बजाये सऊदी अरब और अन्य सहयोगी देशों के सैनिकों के साथ जनांदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है।
21 फ़रवरी 2017 - 12:37
समाचार कोड: 813184
बहरैन की आले ख़लीफ़ा सरकार के सुरक्षा कर्मियों ने एक और युवक को गोली मार कर शहीद कर दिया है।