21 फ़रवरी 2017 - 12:27
इराक़ी सेना की लगातार सफ़लता से बौखलाए आतंकवादी।

इराकी सेना और स्वंयसेवी बल हश्दुश शअबी ने साउथ मूसेल के कई क्षेत्रों को आज़ाद कराते हुए तलअफर मूसेल रोड को आज़ाद करा लिया है।

इराकी सेना और स्वंयसेवी बल हश्दुश शअबी ने साउथ मूसेल के कई क्षेत्रों को आज़ाद कराते हुए तलअफर मूसेल रोड को आज़ाद करा लिया है। इराकी बलों ने सुबह अपने अभियान को शुरू करते हुए अल सहाजी क्षेत्र के पास दाइश की बारूद फैक्ट्री को अपने कंट्रोल में ले लिया है। सेना ने ८ कारों मे रखे बमो को नकारा बनाते हुए दाइश के १५ आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है। हश्दुश शाबी के बम स्कवाड दस्ते ने अल सहाजी को आज़ाद करने के बाद आतंकियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगाई गयी बारूदी सुरंगों को नष्ट कर दिया है।