19 फ़रवरी 2017 - 15:46
सऊदी अरब द्वारा यमन के मासूम बच्चों का नरसंहार निंदनीय।

यमन में दो साल से जारी सऊदी आक्रामकता में डेढ़ हज़ार बच्चे शहीद और हजारों विकलांग हुए हैं।

अहलेबैत न्यूज़ ऐजेंसी अबना: बच्चों की विश्व संस्था यूनिसेफ ने यमनी बच्चों के खिलाफ सऊदी अरब के हमलों को माफ़ न किया जाने वाला अपराध बताया है।
यमन की सरकारी समाचार एजेंसी सबा की रिपोर्ट के अनुसार यूनिसेफ के उप निदेशक ग्रांट बरचर्ड ने अपने एक बयान में कहा है कि यमनी बच्चों और उनके घर वालों को दो साल से जारी सऊदी आक्रामकता का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बयान के अनुसार दो साल से जारी सऊदी आक्रामकता में डेढ़ हज़ार बच्चे शहीद और हजारों विकलांग हुए हैं।
बयान में कुछ दिन पहले यमन के अरहब शहर में हो रही मजलिस पर सऊदी अरब द्वारा बमबारी को एक त्रासदी करार दिया गया है।
सऊदी अरब ने पिछले सप्ताह यमन की राजधानी सनआ के उत्तरी क्षेत्र अरहब में एक मजलिस पर हमला कर दिया था जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित आठ लोग शहीद और दस अन्य घायल हो गए थे।