18 फ़रवरी 2017 - 15:45
सीएनएन के बाद अब बीबीसी की बारी, ट्रम्प ने बताया दुश्मन।

ट्रम्प ने शुक्रवार को ट्वीट किया झूटी खबरे देने वाले चैनल ( न्यूयॉर्क टाइम्स,एन बी सी न्यूज़ , ई बी सी न्यूज़, सी बी एस, सी एन एन ) मेरे नहीं अमेरिकी जनता के दुश्मन हैं।

ट्रम्प ने शुक्रवार को ट्वीट किया झूटी खबरे देने वाले चैनल ( न्यूयॉर्क टाइम्स,एन बी सी न्यूज़ , ई बी सी न्यूज़, सी बी एस, सी एन एन ) मेरे नहीं अमेरिकी जनता के दुश्मन हैं। कुछ समय पहले भी ट्रम्प ने अपने ट्वीट में न्यूयॉर्क टाइम्स,सी एन एन, समेत कई मीडिया चैनल को बकवास और बेकार बताया था। कई अमेरिकी रष्ट्रपति मीडिया चैनल्स पर टिप्पणियां करते रहे हैं लेकिन मीडिया चैनल्स को लेकर ट्रम्प का आचरण भूतपूर्व रष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन की तरह है जिन्होंने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हेनरी किसिंजर से कहा था कि न्यूज़ चैनल हमारे दुश्मन हैं।
ट्रम्प ने अपने भाषण में मीडिया को बिगड़े हालात का कारण बताया उनके अनुसार मीडिया निरंकुश हो गया है वाशिंगटन, न्यूयार्क, लास एंजिल्स समेत कई स्थानों पर मीडिया अपने हित साधने में लगा है वह धौखाधड़ी मे इतना व्यस्त है कि अगर हम अमेरिकी जनता को अलर्ट न करें तो यह हानिकारक होगा।
इसी तरह बीते कल प्रेस कांफ्रेंस में ट्रम्प ने CNN पत्रकार के जवाब में कहा कि उन्होंने सीएनएन को देखना छोड़ दिया है जबकि BBC पत्रकार के जवाब में उसका मज़ाक उड़ाते हुए कहा तु भी सीएनएन की तरह झूठे हो।
ज्ञात रहे कि ट्रम्प कार्यकाल के आरम्भिक ४ सप्ताह में भारी उथल पुथल रही है। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को अपने पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा है तथा प्रवासियों को लेकर दिए गए ट्रम्प के अध्यादेश पर न्यायालय ने रोक लगा दी है ।