अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर मीडिया को कड़ी आलोचना का निशाना बनाते हुए न्यूयार्क टाइम्स और सीएनएन को अमरीकी जनता का दुश्मन बताया है। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चुनाव प्रचार में पूर्व राष्ट्रपति ओबामा और हिलेरी क्लिंटन के साथ देने वाले मीडिया से इतने अधिक त्रस्त हैं कि इन मीडिया ग्रुप्स के विरुद्ध आलोचना का कोई भी मौक़ा हाथ से नहीं जाने देते और इस बार सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट में डोनाल्ड ट्रम्प ने न्यूयार्क टाइम्स और सीएनएन जैसे मशहूर मीडिया ऐजेंसियों को आलोचना का निशाना बनाते हुए कहा कि यह मीडिया मेरा नहीं अमरीकी जनता का दुश्मन है।
ज्ञात रहे कि इससे पहले भी डोनाल्ड ट्रम्प अपनी प्रेस कॉफ़्रेंस में अलोचना करने वाले मीडिया ग्रुप्स के रिपोर्टर्स को कई बार डांट चुके हैं।
18 फ़रवरी 2017 - 12:10
समाचार कोड: 812477
डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर मीडिया को कड़ी आलोचना का निशाना बनाते हुए न्यूयार्क टाइम्स और सीएनएन को अमरीकी जनता का दुश्मन बताया है।