17 फ़रवरी 2017 - 18:53
बगदाद, आतंकी विस्फ़ोट में 50 की मौत।

बग़दाद के दक्षिणी हिस्से में हय्युल शुर्ता नामक स्थान पर हुए बम धमाके में ५० लोगों के मारे जाने की खबर है।

बग़दाद के दक्षिणी हिस्से में हय्युल शुर्ता नामक स्थान पर हुए बम धमाके में ५० लोगों के मारे जाने की खबर है। वहाबी आतंकवादी गुट दाइश ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है।
ज्ञात रहे कि कल बगदाद के सद्र सिटी में एक कार बम धमाके में ५० लोग घायल तथा १५ लोग मारे गए थे। इराकी बलों के हाथों निरंतर पराजयों से हताश निराश वहाबी आतंकियों ने आम नागरिकों को निशाना बनाकर बम धमाकों का सिलसिला तेज़ कर दिया है ।