16 फ़रवरी 2017 - 19:14
सीरिया, दरआ में आतंकी हमला नाकाम २०० से अधिक वहाबी आतंकी ढ़ेर।

आधुनिक हथियारों से लैस आतंकियों ने २००० लड़ाकों के साथ हमले का आरम्भ ३ वाहन धमाकों से किया इन झड़पों में अबुल अब्बास, वलीद क़ादिर तथा कई उच्च कमांडरों समेत २०० से अधिक आतंकी मारे गए हैं।

सीरिया सेना ने पश्चिमी तदमर में अलमहर क्षेत्र तथा ऑयल फिल्ड में कई क्षेत्रों को आतंकियों के चंगुल से पूर्ण रूप से मुक्त करा लिया है। दाइश आतंकियों से भीषण मुठभेड़ करते हुआ सेना पश्चिमी अलबयारात की और बढ़ रही है।
सेना ने कुछ दिन पहले ही हिम्स के पूर्वी उपनगर को आतंकियों से मुक्त कराया था इस क्षेत्र में सीरिया का सबसे बड़ा गैस भंडार है। सेना ने दरआ क्षेत्र में आतंकियों के भीषण हमले को नाकाम बना दिया है, ज्ञात रहे इस क्षेत्र पर आतंकवादी पिछले कई दिन से भीषण हमले कर रहे है। आधुनिक हथियारों से लैस आतंकियों ने २००० लड़ाकों के साथ हमले का आरम्भ ३ वाहन धमाकों से किया इन झड़पों में अबुल अब्बास, वलीद क़ादिर तथा कई उच्च कमांडरों समेत २०० से अधिक आतंकी मारे गए हैं।
हलब में भी सीरियन आर्मी ने दाइश के चंगुल से तीन शहरों को आज़ाद करा लिया है स्थानीय सूत्रों के अनुसार सेना दैर हाफिर की और बढ़ रही जो दाइश का गढ़ समझा जाता है। दूसरी और विद्रोही गुटों ने तुर्की एयरफोर्स के हमले में १३ बच्चों तथा ८ महिलाओं सहित ६१ नागरिकों के मारे जाने की खबर दी है। ग़ौरतलब कि सीरिया के कुछ क्षेत्रों में तुर्की समर्थित आतंकी तथा दूसरे आतंकी गुट भी आपस में लड़ रहे हैं ।