16 फ़रवरी 2017 - 19:08
इस्राईली परमाणु हथियार तथा रिएक्टर विश्व समुदाय के लिए खतरनाक हैं।

सच्चाई यह है कि यह आरोप वह ज़ायोनिस्ट लगा रहे है जो कभी अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन नहीं करते जिनके परमाणु हथियार तथा रिएक्टर मानवता के लिए खतरा है। जो मानवता के दुश्मन हैं तथा फिलिस्तीन और अपने दूसरे पड़ोसियों पर दशकों से अत्याचार कर रहे हैं जिनके विरुद्ध कई बार राष्ट्रसंघ प्रस्ताव पारित कर चुका है।

ईरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बेहराम क़ासेमी ने ट्रम्प और ज़ायोनी प्रधानमंत्री के संयुक्त बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के विरुद्ध घिसे पिटे पुराने आरोप है। उन्होंने कहा कि विश्व समुदाय तथा राष्ट्र संघ कई बार इस बात को मान चुका है कि हमारा परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्य के लिए है।
उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि यह आरोप वह ज़ायोनिस्ट लगा रहे है जो कभी अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन नहीं करते जिनके परमाणु हथियार तथा रिएक्टर मानवता के लिए खतरा हैं। जो मानवता के शत्रु हैं तथा फिलिस्तीन और अपने दूसरे पड़ोसियों पर दशकों से अत्याचार कर रहे हैं जिनके विरुद्ध कई बार राष्ट्रसंघ प्रस्ताव पारित कर चुका है।
क़ासेमी ने सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनेई के फतवे का ज़िक्र करते हुए कहा कि इस्लामी गणराज्य में परमाणु हथियारों की कोई जगह नहीं है हमारे परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है।
ज्ञात रहे ट्रम्प और ज़ायोनी प्रधानमंत्री की संयुक्त कांफ्रेंस में ट्रम्प ने ईरान के विरुद्ध ज़हर उगलते हुए कहा था कि इस्राईल को बहुत से खतरों का सामना है जिसमे एक ईरान का परमाणु कार्यक्रम है हम यथा सम्भव प्रयास करेंगे कि ईरान के कार्यक्रम को असफल बना सकें।