ट्रम्प के सत्ता सम्भालने के बाद ईरान विरोधी ख़बरों को पहले से बढ़ा चढ़ा कर परोसने वाले फॉक्स न्यूज़ ने जनरल क़ासिम सुलेैमानी को लेकर एक और दावा किया है कि रिवोल्यूशनरी गार्ड की क़ुद्स ब्रिगेड के कमांडर ने मास्को का दौरा किया है। न्यूज़ के अनुसार इस सफर का उद्देश्य सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का उल्लंघन करना है। फॉक्स न्यूज़ के अनुसार इस मुद्दे पर सीआईए के अधिकारियों ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है।
ईरानी अधिकारियों ने अभी तक फॉक्स न्यूज़ के दावे पर कुछ भी नहीं कहा है। पिछले हफ्ते भी फॉक्स न्यूज़ ने कहा था कि ईरान ने कम दूरी के मिसाइल परिक्षण द्वारा सुरक्षा परिषद् के नियमों का उल्लंघन किया है जबकि ईरान पर ऐसी कोई पाबन्दी नहीं थी। ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल को लेकर भी फॉक्स न्यूज़ ने ऐसी अफवाहे फैलाई थी।
16 फ़रवरी 2017 - 05:48
समाचार कोड: 812037
फॉक्स न्यूज़ ने जनरल क़ासिम सुलेैमानी को लेकर एक और दावा किया है कि रिवोल्यूशनरी गार्ड की क़ुद्स ब्रिगेड के कमांडर ने मास्को का दौरा किया है।
X