14 फ़रवरी 2017 - 18:38
चीन के 5 हज़ार आतंकी तुर्की के रास्ते से सीरिया में घुस कर लड़ रहे हैं

चीन में सीरियाई राजदूत एमाद मुस्तफा के अनुसार चीन के शिंजियांग क्षेत्र के ५००० हज़ार आतंकी सीरिया में लड़ रहे है।

चीन में सीरियाई राजदूत एमाद मुस्तफा के अनुसार चीन के शिंजियांग क्षेत्र के ५००० हज़ार आतंकी सीरिया में लड़ रहे है। उनके अनुसार चीनी आतंकवदियों में आश्चर्यजनक रूप से वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि बहुत से आतंकी अपने परिवार के साथ सीरिया आये हैं हम जनते हैं कि सीरिया में चीनी बच्चे हैं जो सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करते है और सीरिया और जिहाद की बातें करते हैं। उन्होंने कहा के इनमे से आधे आतंकी दाइश के साथ है तथा आधे लडाके नुस्राह फ्रंट और दूसरे आतंकी समूहों के अधीन हैं। हमे १००% विश्वास है कि यह आतंकी तुर्की के रस्ते सीरिया में घुसे है। उन्होंने कहा खेद की बात है कि तुर्की पिछले ४.५ में दाइश को समर्थन करता रहा है। जिसका फल आज वह खुद दाइश से संघर्ष का रूप मे भोग रहा है ।