14 फ़रवरी 2017 - 07:35
 ट्रम्प के विरोध में दुनिया भर में प्रदर्शनों का सिलसिला जारी।

एक अमेरिकी नागरिक ने ट्रम्प को लेकर कहा कि पिछले कुछ वर्षों में यह अमेरिका के लिए सबसे बड़ा खतरा है। हमने सोचा भी नहीं था हमे कभी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ेगा । हमे इस खतरे से निपटने की तैयारी करना होगी।

मैक्सिको विरोधी बयानों और सीमा पर दीवार बनाने सम्बन्धी बयानों पर मैक्सिको के २० शहरों में ट्रम्प विरोधी प्रदर्शन हुए।
मैक्सिको सिटी में प्रदर्शनकारी बड़े बड़े बैनर लिए हुए थे जिनपर लिखा था ट्रम्प साहेब! मेक्सिको का सम्मान किया जाना चाहिए। एक प्रदर्शनकारी ने कहा हम बताने आये हैं कि ट्रम्प जान ले पूरा देश उसके पागलपन और फाशिस्ट एवंम नस्लभेदी फैसलों के विरुद्ध है।
ट्रम्प ने सत्ता ग्रहण करते ही मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने का आदेश पारित किया फिर कहा कि वह मैक्सिको से आयात होने वाले सामान पर २०% टैक्स लगाकर इस दीवार का खर्च निकालेंगे। उन्होंने अमेरिका में रह रहे ११ मिलियन मैक्सिको वासियों को अमेरिका से निकालने की भी बात कही थी। ब्रुसेल्स तथा टोक्यो में भी ट्रम्प के मुस्लिम विरोधी अध्यादेश के विरुद्ध विशाल विरोध प्रदर्शन हुए।
ज्ञात रहे अमेरिका के संघीय न्यायालय ने ट्रम्प के आदेश पर रोक लगा दी थी। ट्रम्प ने कहा है कि वह प्रवासीय नीति पर एक नया अध्यादेश जारी करने वाले है। टोक्यो में प्रदर्शन में सम्मिलित एक अमेरिकी नागरिक ने ट्रम्प को लेकर कहा कि पिछले कुछ वर्षों में यह अमेरिका के लिए सबसे बड़ा खतरा है। हमने सोचा भी नहीं था हमे कभी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ेगा । हमे इस खतरे से निपटने की तैयारी करना होगी।