ट्रम्प की जीत से पहले कई अधिकारियों ने कहा था कि ट्रम्प के आने से अमेरिका को बहुत सी आंतरिक और बाहरी समस्याओं से जूझना पड़ेगा। अब जबकि ट्रम्प को सत्ता सँभाले हुए कुछ दिन हो गए है अमेरिकी अधिकारी देश के भविष्य को लेकर चिंतित हैं।
एक अमेरिकी न्यूज़ पेपर ने डेमोक्रेटिक सांसद के हवाले से लिखा कि ट्रम्प ने विश्व भर में अमेरिकी साख को ठेस पहुंचाई है उनके सत्ता में आने से देश असुरक्षित हो गया है। न्यूयॉर्क से कांग्रेस सदस्य जो क्राऊली के अनुसार ट्रम्प के विरुद्ध हो रहे व्यापक स्तर के विरोध प्रदर्शन को देख कर यह बात समझ आ जाती है कि उन्होंने अपनी राजनीती पर होने वाले विरोध को कोई महत्व नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि ट्रम्प का मुस्लिम विरोधी अध्यादेश अमेरिकी संविधान तथा जनतंत्र का उल्लंघन है उन्होंने जनता तथा हमारे पूर्वजो को पीठ दिखाई है।
अमेरिकी जनता ट्रम्प के कार्यकाल समापन तक उन्हें चैन से बैठने नहीं देगी। हम अमेरिकी मूल्यों को नहीं छोड़ सकते कल, आज तथा भविष्य में अमेरिका आने वाले नागरिकों के सम्मान में यह जंग जारी रहेगी तथा जीत जनता की ही होगी।
13 फ़रवरी 2017 - 08:43
समाचार कोड: 811368