12 फ़रवरी 2017 - 17:44
राष्ट्रीय एकता, सीरिया और यमन में जारी तनाव का एकमात्र समाधान।

सीरिया और यमन में जारी मानवीय संकट का कोई सैन्य समाधान नहीं है बल्कि सिर्फ़ राष्ट्रीय एकता और बातचीत द्वारा उनकी समस्या का समाधान किया जा सकता है।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: ईरानी पार्लियामेंट के स्पीकर ने स्वीडन के प्रधानमंत्री के साथ मुलाक़ात के दौरान कहा कि सीरिया और यमन में जारी मानवीय संकट का कोई सैन्य समाधान नहीं है बल्कि सिर्फ़ राष्ट्रीय एकता और बातचीत द्वारा उनकी समस्या का समाधान किया जा सकता है।
यह बात अली लारीजानी ने ईरान के दौरे पर आए स्वीडन के प्रधानमंत्री “स्टीफ़न लोफ़न” के साथ बैठक में बातचीत करते हुए कही। उन्होंने आगे कहा कि यमन और सीरिया में सरकारी और राष्ट्रीय एकता की स्थापना इन देशों की समस्या के समाधान में महत्वपूर् भूमिका अदा करेगी
उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रीय देश सीरिया और यमन की समस्या को सैन्य तरीक़े से हल करना चाहते हैं जिससे समस्याऐं बढ़ रही हैं और ईरान इस बात पर विश्वास रखता है कि वार्ता और राष्ट्रीय एकता से इन देशों में समस्याओं का निवारण किया जा सकता है।