इराक के प्रधानमंत्री हैदर अल एबादी ने कहा है कि इराक़ के लिए राष्ट्रीय हित सर्वोपर्रि है। वह किसी ऐसी अंतरराष्ट्रीय या क्षेत्रीय षड़यंत्र का हिस्सा नहीं बनेगा जो क्षेत्र और हमारे लिए हानिकारक हो।
एबादी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से फोन पर होने वाली बातचीत के बाद यह बातें कहीं। ज्ञात रहे रायटर्स ने कहा था कि ट्रम्प ने हैदर अल एबादी से क्षेत्र तथा विश्व भर को ईरान से स्वभाविक खतरे पर बात की है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एबादी और ट्रम्प की फोन पर होने वाली बात की पुष्टि की है लेकिन उन्होंने ईरान के बारे में होने वाली किसी बात पर कोई टिप्पणी नहीं की ।
11 फ़रवरी 2017 - 17:18
समाचार कोड: 810988
इराक के प्रधानमंत्री हैदर अल एबादी ने कहा है कि इराक़ के लिए राष्ट्रीय हित सर्वोपर्रि है। वह किसी ऐसी अंतरराष्ट्रीय या क्षेत्रीय षड़यंत्र का हिस्सा नहीं बनेगा जो क्षेत्र और हमारे लिए हानिकारक हो।