ब्राज़ील के विटोरिया सिटी में पुलिस ने बेहतर सुविधाओं और वेतन को लेकर एक हफ्ते से हड़ताल कर रखी हैं । तथा उनके परिवार वालों ने भी पुलिस स्टेशन के सामने धरना प्रदर्शन कर कर रखा है जिस कारण शहर की कानून व्यवस्था अस्त व्यस्त हो गयी है। पिछले एक हफ्ते में हिंसक झड़पों में कम से कम १०० लोगों के मारे जाने की खबर है । ज्ञात रहे की देश के क़ानून के अनुसार पुलिस बल को हड़ताल का अधिकार नहीं है ।अगर कोई पुलिस कर्मी हड़ताल करता हुआ गिरफ्तार होता है तो सेवा से निष्काशन के साथ २ साल कैद का प्रावधान है । सिटी के बिगड़े हालात बताते हुए स्पेशल इंस्पेक्टर वाल्टर सैन्टाना ने कहा कि हमने एक दिन में हत्या के ४० केस दर्ज किये हैं । शहर में भय और डर का माहौल है स्कूल और बाजार बन्द हैं । ज्ञात रहे यहां पुलिस कर्मियों का वेतन ८४० डॉलर है जबकि राजधानी ब्राजीलिया में मिलने वाला वेतन २३०० डॉलर है ।
10 फ़रवरी 2017 - 16:23
समाचार कोड: 810770
ब्राज़ील के विटोरिया सिटी में पुलिस ने बेहतर सुविधाओं और वेतन को लेकर एक हफ्ते से हड़ताल कर रखी हैं ।