ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स सिपाह को ब्लैकलिस्ट में डालने की ट्रम्प की योजना पर अमेरिका में आंतरिक विरोध शुरू हो चुका है।
अमेरिका में वरिष्ठ रक्षा और खुफिया अधिकारियों ने व्हाइट हाउस के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि ऐसा कोई भी क़दम अलक़ायदा और दाइश के खिलाफ अमेरिका के अभियान को खतरे में डाल देगा।
ज्ञात रहे कि बुधवार को खबर आई थी कि व्हाइट हाउस ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स और मिस्र की मुस्लिम ब्रदर हुड को आतंकवादी समूहों की लिस्ट में डालने पर विचार कर रहा है।
व्हाइट हाउस अधिकारी ने कहा हम ईरान के खिलाफ कड़े क़दम उठाने के लिए इस प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं। लेकिन वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार हमे कोई भी क़दम उठाने से पहले अच्छी तरह सोच विचार करना होगा। व्हाइट हाउस प्रवक्ता शान स्पाइसर ने कहा कि कट्टर इस्लामी आंतकवाद से लड़ाई में कोई भी राष्ट्रपति द्वारा लिए गए फैसले पर प्रश्न चिन्ह लगाने का अधिकार नहीं रखता।
वाशिंगटन पोस्ट ने लिखा है कि यह पहली बार होगा जब किसी सरकारी संगठन को अमेरिका आतंकवादी समूह में सम्मिलित करते हुए उस पर बैन लगाएगा।
ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स को लेकर ट्रम्प की योजना पर अमरीकी ख़ुफिया एजेंसियों ने ट्रम्प को चेताया।
9 फ़रवरी 2017 - 15:56
समाचार कोड: 810553
ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स सिपाह को ब्लैकलिस्ट में डालने की ट्रम्प की योजना पर अमेरिका में आंतरिक विरोध शुरू हो चुका है।