इराक के एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया है कि हिज़्बुल्लाह इराक के महासचिव बासिम अल मूसवी की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी है इस हमले में उनके एक सहयोगी घायल हो गए हैं।
इस अधिकारी के अनुसार दक्षिणी इराक के बसरा में हायानिया क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने बासिम की गाड़ी पर गोलीबारी की। अभी तक इस हमले की ज़िम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। बासिम ने पिछले साल बसरा में आतंकवादी गुटों से लड़ने के लिए स्वंयसेवी बलों के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
9 फ़रवरी 2017 - 15:41
समाचार कोड: 810550
इराक के एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया है कि हिज़्बुल्लाह इराक के महासचिव बासिम अल मूसवी की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी है इस हमले में उनके एक सहयोगी घायल हो गए हैं।