9 फ़रवरी 2017 - 15:37
ट्रम्प सरकार, सऊदी अरब को गाइडेड मिसाइल सहित कई ख़तरनाक और भारी हथियार बेचेगी।

ट्रम्प प्रशासन सऊदी अरब को वह तमाम हथियार बेचने जा रहा है जो ओबामा प्रशासन ने मानवाधिकारों के उल्लंघन के डर से सऊदी अरब और बहरैन को बेचने से मना कर दिया था।

ट्रम्प प्रशासन सऊदी अरब को वह तमाम हथियार बेचने जा रहा है जो ओबामा प्रशासन ने मानवाधिकारों के उल्लंघन के डर से सऊदी अरब और बहरैन को बेचने से मना कर दिया था। एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार ट्रम्प सरकार, सऊदी अरब को कई ख़तरनाक और भारी हथियार देने की तैयारी कर रही है जिनमे गाइडेड मिसाइल भी हैं।
इसी तरह बहरैन से होने वाले करोड़ों डॉलर के समझौते के तहत अमेरिका बहरैन को F-१६ लड़ाकू विमान देगा। एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार यह पैकेज खाड़ी देशों में हमारे मुख्य सहयोगियों के लिए है जो ईरान के खतरे का सामना कर रहे हैं और दाइश के विरुद्ध हमारे अभियान में भी सम्मिलत हो सकते है।
हालाँकि ओबामा प्रशासन ने इस पर रोक लगा दी थी लेकिन हमे आशा है कि जल्दी ही यह हथियार उन तक पहुंच जायेंगे।