9 फ़रवरी 2017 - 06:23
सऊदी अरब को हथियार बेचने पर ब्रिटिश अदालत का रुख।

ब्रिटेन के उच्च न्यायालय ने घोषणा की है कि सऊदी अरब को हथियार बेचे जाने पर लंदन की सरकार को कई बार चेतावनी दी गई है।

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः ब्रिटेन के उच्च न्यायालय ने घोषणा की है कि सऊदी अरब को हथियार बेचे जाने पर लंदन की सरकार को कई बार चेतावनी दी गई है।
फार्स समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन के उच्च न्यायालय ने बुधवार को घोषणा की है कि लंदन सरकार को अनेक बार चेतावनी दी गई है कि वह सऊदी अरब को हथियार बेचने से परहेज करे क्योंकि वह इन हथियारों को यमनी जनता के खिलाफ इस्तेमाल कर रहा है।
ब्रिटेन का उच्च न्यायालय, सी, ए, ओ, टी नामक हथियारों के व्यापार के खिलाफ कम्पेन की ओर से सऊदी अरब को हथियार बेचे जाने के खिलाफ दायर की गई याचिका की समीक्षा कर रही है।
सऊदी अरब को हथियार बेचे जाने का विरोध करने वालों का कहना है कि सऊदी अरब, इन हथियारों को यमनी जनता के खिलाफ इस्तेमाल कर रहा है।
ब्रिटेन के उच्च न्यायालय की ओर से सऊदी अरब को हथियार बेचे जाने वाले समझौते की समीक्षा, ऐसे समय में की जा रहा है जब मानवाधिकार के विभिन्न संगठनों और संस्थाओं विशेष कर हथियारों की बिक्री का मुकाबला करने वाले कम्पेन सी, ए, ए टी एमनेस्टी इंटरनेशनल और मानवाधिकार पर्यवेक्षण संगठन ने ब्रिटेन पर आरोप लगाया है कि वह यमन के खिलाफ सऊदी अरब के अपराध में भागीदार रहा है।