संयुक्त राष्ट्र में रूस के दूत विटाली चुर्किन ने कहा है कि सुरक्षा परिषद ने ईरान के मिसाइल कार्यक्रम पर रोक नहीं लगाई है। चुर्किन का यह बयान ईरान के मिसाइल कार्यक्रम पर अमेरिकी मीडिया और वाशिंगटन द्वारा ईरान से सम्बन्धित १२ कंपनियों समेत १३ लोगों पर प्रतिबन्ध के बाद आया है। उन्होंने कहा कि ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण पर यह हंगामा विशेषकर सीएनएन न्यूज़ चैनल पर अमेरिकी अधिकारियों के बयान ने मुझे आश्चर्य चकित कर दिया है।
उन्होंने कहा कि यह प्रतिबन्ध पहले थे लेकिन परमाणु समझौते के बाद यह प्रतिबन्ध ख़त्म हो गए है अब सुरक्षा परिषद के अधिनियम में ईरान के एटमी हथियारों को ले जाने में सक्षम मिसाइल सिस्टम पर कहा गया है कि निवेदन है कि ईरान ऐसे हथियारों का परीक्षण न करे।
चुर्किन ने कहा कि इस अधिनियम के अनुसार ईरान पर मिसाइल सिस्टम को लेकर कोई रोक नहीं है। बस एक निवेदन है कि ईरान इसे आगे न बढाए अतः आप तकनीकी, क़ानूनी या राजनैतिक किसी भी बिंदु से ईरान पर सुरक्षा परिषद के नियमों के उल्लंघन का आरोप नहीं लगा सकते।
इसके अलावा ईरान का यह मिसाइल परमाणु हथियारों को ले जाने में सक्षम नहीं है।
8 फ़रवरी 2017 - 20:18
समाचार कोड: 810406
संयुक्त राष्ट्र में रूस के दूत विटाली चुर्किन ने कहा है कि सुरक्षा परिषद ने ईरान के मिसाइल कार्यक्रम पर रोक नहीं लगाई है।