8 फ़रवरी 2017 - 12:26
सीरिया में आईएस के ठिकानों पर भीषण बमबारी।

सीरिया की वायुसेना के युद्धक विमानों ने दमिश्क़ प्रांत के ग़ोता शरक़िया के अरबीन क्षेत्र में जिबहतुन्नस्रा के आतंकी ठिकानों पर बमबारी की

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की वायुसेना के युद्धक विमानों ने दमिश्क़ प्रांत के ग़ोता शरक़िया के अरबीन क्षेत्र में जिबहतुन्नस्रा के आतंकी ठिकानों पर बमबारी की जिसमें आतंकियों को भारी नुक़सान पहुँचा जबकि इस क्षेत्र में सीरियन आर्मी और आतंकियों के मध्य भीषण झड़पें भी हुईं।
इस रिपोर्ट के अनुसार सीरियन आर्मी ने एक क्षेत्र में आईएस आतंकवादियों के एक कमांडर को भी मार गिराया।
एक रिपोर्ट के अनुसार आईएस आतंकी गुट का यह कमांडर, पश्चिमी क़लमून नामक क्षेत्र में मारा गया। इस कमांडर का नाम अहमद वहीदुल अब्द बताया जाता है जो पश्चिमी क़लमून के इलाक़े में आईएस की कमान संभाले हुए था।