8 फ़रवरी 2017 - 08:34
इराक़ी संकट की घड़ी में ईरान द्वारा दिया गया सहयोग प्रशंसनीय है।

इराक़ी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकर फालेह अलफय्याज़ ने कहा कि इराक़ का इस संकट की घड़ी में ईरान द्वारा सभी क्षेत्रों में दिया गया सहयोग प्रशंसनीय है।

इराक़ी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकर फालेह अलफय्याज़ ने कहा कि इराक़ का इस संकट की घड़ी में ईरान द्वारा सभी क्षेत्रों में दिया गया सहयोग प्रशंसनीय है। यह सहयोग भविष्य मे दोनों देशों के सम्बन्धों में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय तथा दूसरे देशों ने ईरान पर धार्मिक अथवा शत्रुता के आधार पर आरोप लगाए हैं। अफ़सोस की बात है कि क्षेत्रीय देशों ने हमारे और अपने आम स्रोतों पर एक साथ आने के बदले शत्रुता का रास्ता चुना।
हम इराक में अपने तमाम सहयोगियों का आदर करते हैं उन्होंने इराक में तुर्की सैनिकों की उपस्थिति पर कहा की जब तक हमारी भूमि पर तुर्की सैनिक है हमारे सम्बन्ध मधुर नहीं होंगे हमारे व्यापर सम्बन्धों पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ेगा।
इराक़ के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकर ने कहा कि हमने बिन अली से बग़दाद में होने वाली भेंट में भी कहा था कि आपके सैनिकों की इराक में उपस्थिति हमारे सम्बन्धों को मधुर नहीं होने देगी। उन्होंने इराकी स्वंयसेवक बलों को इराक के भविष्य में काम आने वाली ताक़त बताते हुए कहा कि कुछ लोगों ने स्वंयसेवक बलों को बदनाम करने का असफल प्रयास किया है। स्वंयसेवक आज ही की तरह कल भी इराक निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
उन्होंने अमेरिका के सुरक्षा सलाहकार से हुई बातचीत के बारे में कहा कि उन्होंने कहा है कि इराक आतंकवाद समर्थक नहीं बल्कि उससे पीड़ित है उन्होंने हमसे बहुत से वादे किए हैं लेकिन हमारी नज़र उनके वादों पर नहीं उनके पूरा करने पर है।