मिस्र के विदेश मंत्री सामेह शुकरी आज रात राष्ट्रपति अब्दुल फ़त्ताह सीसी का जॉर्डन के बादशाह अब्दुल्लाह के लिए महत्वपूर्ण सन्देश लेकर जाएंगे। मिस्र के अधिकारियों ने अभी सन्देश के बारे में कुछ नहीं कहा है लेकिन कुछ सूत्रों का कहना है कि यह सन्देश सीरिया के अरब लीग में वापसी को लेकर रूस की योजना के बारे में है।
अलसीसी ने कई बार इस बात पर ज़ोर दिया है कि अरब लीग जॉर्डन की राजधानी में होने वाले अपने शिखर सम्मलेन में राष्ट्रपति बश्शार असद की सरकार को न्यौता भेजे। शुकरी अपनी यात्रा में शाह अब्दुल्लाह के अलावा जॉर्डन के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से भी भेंट करेंगे। अरब लीग के महासचिव अहमद अबुल गैत ने कहा है कि इस संकट के राजनैतिक समाधान और भविष्य की सरकार की रूपरेखा के बाद ही अरब लीग में सीरिया की वापसी हो पाएगी। उन्होंने रशियन टुडे से बात करते हुए कहा कि सीरिया संकट के राजनैतिक समाधान के बाद अरब लीग से उसका निलम्बन जारी रखने वाले देशों को वापसी से कोई आपत्ति नहीं होगी।
8 फ़रवरी 2017 - 08:24
समाचार कोड: 810251
अलसीसी ने कई बार इस बात पर ज़ोर दिया है कि अरब लीग जॉर्डन की राजधानी में होने वाले अपने शिखर सम्मलेन में राष्ट्रपति बश्शार असद की सरकार को न्यौता भेजे।