6 फ़रवरी 2017 - 19:16
अगर ईरान हमारे साथ आ जाए तो हमें परमाणु समझौते पर कोई आपत्ति नहीं।

अगर ईरान हमारे साथ रहता तो मुझे परमाणु समझौते से कोई आपत्ति नहीं। फॉक्स न्यूज़ को दिए इन्टरव्यू मे ट्रम्प ने कहा कि अगर ईरान बोलता कि आओ हम साथ साथ हैं तो मुझे परमाणु समझौते पर कोई आपत्ति नहीं थी लेकिन समझौते ने तो उनका हौसला बढ़ा दिया है।

ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज़ से ईरान पर लगाए प्रतिबन्ध और परमाणु समझौते पर बात करते हुए कहा कि उन्होंने सोचा भी नहीं था कि इस बकवास समझौते पर कोई हस्ताक्षर करने वाला भी होगा।
रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने पिछले साल फार्स की खाड़ी में होने वाले घटनाक्रम पर बात करते हुए कहा कि ईरान की जंगी कश्तियों ने हमारी नावों को घेर कर सैनिकों को बन्दी बना लिया, उन्हें हमारे आदर और सम्मान की कोई परवाह नहीं है।
ट्रम्प ने परमाणु समझौते को बेकार बताते हुए कहा कि ईरान के साथ वार्ता होना ही नहीं चाहिए थी ईरान दुनिया भर में हथियार और पैसा भेज रहा है। उन्होंने ईरान के मिसाइल कार्यक्रम पर अमेरिका की फौजी कार्यवाही के बारे में पूछे गए सवाल को टाल दिया और कहा देखते हैं क्या होता है हम अपनी फौजी प्लानिंग के बारे में कुछ बात नहीं करते। ईरान पर लगाए प्रतिबन्धों पर उन्होंने कहा कि यह अभी शुरुआत है।