6 फ़रवरी 2017 - 07:12
सीरिया, हलब में सेना को बड़ी सफलता, आतंकियों को खदेड़ा।

सीरियन आर्मी ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर दाइश से भीषण झड़पों के बाद हलब के पूर्व में स्थित कोवैरस नगर में वायु सेना के एयरबेस के नज़दीक स्थित उम्मे आर्किला को आज़ाद करा लिया है।

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार सीरियन आर्मी ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर दाइश से भीषण झड़पों के बाद हलब के पूर्व में स्थित कोवैरस नगर में वायु सेना के एयरबेस के नज़दीक स्थित उम्मे आर्किला को आज़ाद करा लिया है। इससे पहले भी सीरियन आर्मी ने पूर्वी हलब में अलक़ुत्बिया नामक इलाके को दाइश के चंगुल से मुक्त करा लिया था।
दूसरी ओर सीरिया ह्यूमन राइट्स वॉच ने सीरियन आर्मी की सफलताओं की खबर देते हुए कहा कि सेना ने हिम्स के पूरब में स्थित मैदानी इलाकों को आतंकवदियों से मुक्त करते हुए पश्चिम पालमिरा में हय्यान आयल कंपनी को मुक्त करा लिया है।
हय्यान आयल कंपनी पर दाइश ने पिछले २ दिनों से हमले कर रखे थे जिसमे इस कंपनी से जुडी बहुत सी इमारतों को नुकसान पहुंचा है। दूसरी और सीरिया योजना आयोग प्रमुख ने चीन के साथ १६ मिलियन डॉलर के दो समझौते होने की खबर दी है। इन समझौतों के आधार पर चीन सीरिया में मानवीय सहायता और सीरिया के पुनर्निर्माण में मदद देगा।