5 फ़रवरी 2017 - 18:22
 हिजाब पर पाबंदी के विरुद्ध आस्ट्रिया वासियों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन।

सरकार की हिजाब बैन योजना का ऑस्ट्रियाई जनता ने विरोध किया है। ऑस्ट्रियाई जनता ने विरोध प्रदर्शन कर सरकार की मुसलमानों के खिलाफ नस्लभेदीय राजनीति को नकार दिया है।

सरकार की हिजाब बैन योजना का ऑस्ट्रियाई जनता ने विरोध किया है। ऑस्ट्रियाई जनता ने विरोध प्रदर्शन कर सरकार की मुसलमानों के खिलाफ नस्लभेदीय राजनीति को नकार दिया है।
रिपोर्ट के अनुसार हज़ारों लोगों ने सार्वजानिक स्थलों पर हिजाब पर पाबन्दी लगाने की ऑस्ट्रियाई सरकार की योजना का बहिष्कार किया है, उन्होंने ऑस्ट्रियाई सरकार पर ट्रम्प की इस्लाम विरोधी नीति पर चलाने का आरोप लगाया।
सरकार की योजना के अनुसार हिजाब करने वाली महिला पुलिस, जज या अटार्नी जनरल का पद ग्रहण नहीं कर सकती। ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में होने वाले इस विरोध प्रदर्शन में शामिल एक व्यक्ति का कहना था की में इस प्रदर्शन में अपनी ६ महीने की बेटी के लिए शामिल हुआ हूँ मैं चाहता हूँ कि मेरी बेटी को सभी अधिकार मिले जो इस देश में रहने वाले किसी भी इंसान को हासिल हैं। अगर सरकार की यह योजना सफल हो गई तो मेरी बेटी पुलिस, जज या अटार्नी जनरल नहीं बन पाएगी मैं नहीं समझता की यह क़दम देश के लिए अच्छा होगा ।
विदेश मंत्रालय के सामने प्रदर्शन में भाग ले रहे लोगों का कहना था कि ऑस्ट्रियाई सरकार ट्रम्प के रास्ते पर चलने की कोशिश कर रही है।