5 फ़रवरी 2017 - 18:05
बहरैन की राजधानी मनामा में धमाका।

अल-आलम टीवी की रिपोर्ट के अनुसार बहरैन के गृहमंत्रालय ने सूचना दी है कि मनामा की एक सड़क पर बम विस्फोट हुआ है।

अल-आलम टीवी की रिपोर्ट के अनुसार  बहरैन  के गृहमंत्रालय ने सूचना दी है कि मनामा की एक सड़क पर बम विस्फोट हुआ है।
बहरैनी गृहमंत्रालय ने इस विस्फोट को आतंकवादी कार्यवाई बताया है लेकिन इस विस्फोट से कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है केवल कुछ गाड़ियों को नुक़सान पहुंचा है।
बहरैनी गृहमंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार इस घटना की जांच की जा रही है।