3 फ़रवरी 2017 - 16:13
म्यांमार में मुसलमानों का नरसंहार किया जा रहा हैः संयुक्त राष्ट्र संघ।

संयुक्त राष्ट्र संघ ने कहा है कि म्यांमार की सिक्टोरिटी फ़ोर्सेज़ ने रोहिंगिया मुसलमानों की सामूहिक हत्या की है।

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः संयुक्त राष्ट्र संघ ने कहा है कि म्यांमार की सिक्टोरिटी फ़ोर्सेज़ ने रोहिंगिया मुसलमानों की सामूहिक हत्या की है।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा गया है कि म्यांमार सुरक्षा बलों ने मुस्लिम बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बूढ़े पुरुषों की हत्या है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि म्यांमार के सुरक्षा बलों ने जान बचाकर भागने वालों को भी नहीं छोड़ा और उन पर भी गोलीबारी की।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार म्यांमार सुरक्षा बलों ने व्यवस्थित रूप से रोहिंगिया महिलाओं और लड़कियों को बलात्कार का निशाना बनाया और जानबूझकर क्षेत्र में मौजूद खाद्य पदार्थों को नष्ट कर दिया।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त ज़ैद रादुल हसन ने भी अपने एक बयान में कहा है कि रोहिंगिया बच्चों के साथ किया जाने वाला व्यवहार बर्दाश्त से बाहर है।
उन्होंने विश्व समुदाय से रोहिंगिया मुसलमानों पर होने वाली हिंसा के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया दिखाने की अपील करते हुए कहा है कि म्यांमार सरकार को मानवाधिकारों के उल्लंघन की जिम्मेदारी स्वीकार कर लेनी चाहिए।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त ने कहा कि इस प्रकार की हिंसक कार्यवाईयों से कोई भी हुकूमत अपने लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर सकती।