मिडिल ईस्ट में अमेरिका सेना के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रेस कांफ़्रेंस में इस बात को स्वीकार किया है कि यमन में अमेरिका की विशेष फ़ोर्स के ऑप्रेशन में बच्चों सहित कई आम नागरिकों कि मौत हुई है ।
इस विज्ञप्ति में आया है कि संभव है कि अमेरिकी राहत बलों की हवाई फायरिंग में यह मौते हुई हों। सेना ने कहा कि अल बैज़ा में अल क़ायदा के १४ आतंकवादियों को निशाना बनाया गया था लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार १० महिलाओं समेत ३० लोगों के मारे जाने की खबर है।
अमेरिकी ऑप्रेशन की समाप्ति के बाद एक यमनी सूत्र ने कहा है कि इस अभियान में ८ महिला और ८ बच्चों सहित ४१ लोग मारे गए हैं। इस से पहले पेंटागन ने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया था ।
2 फ़रवरी 2017 - 16:35
समाचार कोड: 809000
मिडिल ईस्ट में अमेरिका सेना के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रेस कांफ़्रेंस में इस बात को स्वीकार किया है कि यमन में अमेरिका की विशेष फ़ोर्स के ऑप्रेशन में बच्चों सहित कई आम नागरिकों कि मौत हुई है ।