वाशिंगटन के डलास एयरपोर्ट पर एक ५ वर्षीय ईरानी बच्चे कि गिरफ्तारी पर व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने कहा है कि एक ५ वर्षीय बच्चा भी शांति के लिए खतरा हो सकता है।
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव शान स्पेसर ने ५ वर्षीय बच्चे की गिरफ्तारी को एक सामान्य घटना बताते हुए कहा कि यह बात भृमित करने वाली है कि कोई अपनी आयु या लिंग के कारण खतरा नहीं हो सकता।
हथकड़ी बन्द गिरफ्तारी और फिर आज़ादी के बाद अपनी माँ की गोद में सहमे इस बच्चे की तस्वीरों ने मीडिया में हलचल मचा दी है।
ईरानी मूल की महिला का यह बच्चा अमेरिकी नागरिक है जिसे ट्रम्प के नए वीज़ा क़ानून के बाद दूसरे सैंकड़ों लोगों के साथ एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था।
2 फ़रवरी 2017 - 08:11
समाचार कोड: 808883
वाशिंगटन के डलास एयरपोर्ट पर एक ५ वर्षीय ईरानी बच्चे कि गिरफ्तारी पर व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने कहा है कि एक ५ वर्षीय बच्चा भी शांति के लिए खतरा हो सकता है।