1 फ़रवरी 2017 - 18:48
एक साल में 356 बार यूरोप की मस्जिदों पर हुए हमले।

तुर्की सरकार के धार्मिक मामलों के प्रमुख मोहम्मद गोरमाज़ ने कनाडा में मस्जिद पर होने वाले हमले के बाद कहा है कि ऐसे हमले सिर्फ कनाडा में ही नहीं हैं बल्कि पिछले एक साल में यूरोप भर में मस्जिदों पर ३५६ हमले हुए हैं ।

तुर्की सरकार के धार्मिक मामलों के प्रमुख मोहम्मद गोरमाज़ ने कनाडा में मस्जिद पर होने वाले हमले के बाद कहा है कि ऐसे हमले सिर्फ कनाडा में ही नहीं हैं बल्कि पिछले एक साल में यूरोप भर में मस्जिदों पर ३५६ हमले हुए हैं । उन्होंने कहा कि इन दिनों विश्व भर में विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों के बीच रहन सहन कठिन हो गया है। अलगाववाद और मानवीय भावनाओं के खिलाफ नफरत और गुस्से का भाव है ।
गोरमाज़ ने विश्व भर में धार्मिक स्थलों पर होने वाले हमलों की निंदा करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों की सहायता आसमानी धर्मों तथा मानव नियमों के मूल सिद्धांतों में से एक है। उन्होंने इन हमलों की निंदा और विरोध करने के लिए कनाडाई जनता और प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया ।