1 फ़रवरी 2017 - 18:38
इस्राईल ने सऊदी जंगी बेड़े के नष्ट होने पर चिंता प्रकट की।

इस्राईल के सबसे बड़े सहयोगी और विश्वस्नीय घटक सऊदी बेड़े के नष्ट होने पर चिंता प्रकट की है। सूत्रों के अनुसार ज़ायोनी समाचार पत्र यदूऊत अहरनूत ने अपने मंगलवार के अंक में लाल सागर में सऊदी बेड़े के नष्ट होने पर गहरी चिंता जताई है।

एक जायोनी समाचार पत्र ने क्षेत्र में इस्राईल के सबसे बड़े सहयोगी और विश्वस्नीय घटक सऊदी बेड़े के नष्ट होने पर चिंता प्रकट की है। सूत्रों के अनुसार ज़ायोनी समाचार पत्र यदूऊत अहरनूत ने अपने मंगलवार के अंक में लाल सागर में सऊदी बेड़े के नष्ट होने पर गहरी चिंता जताई है। समाचार पत्र ने सऊदी अरब के दावों को ठुकराते हुए कहा है कि यह बेडा नावों में रखे बमों के धमाके से नहीं बल्कि मिसाइल हमला में बर्बाद हुआ है।
जायोनी शासन ने इससे पहले भी लाल सागर के तट मुख्यत बाबुल-मंदब के जलडमरू मार्ग पर यमनी बलों के क़ब्ज़े पर चिंता प्रकट की थी तथा इसे ज़ायोनी नावों के लिए खतरा बताया था।
याद रहे कि यमनी सुरक्षा बलों ने सोमवार को एक सऊदी युद्धपोत को नष्ट कर दिया था एक यमनी सूत्र के अनुसार इस युद्धपोत पर सऊदी अधिकारियों सहित १७६ सैनिक सवार थे।
यमन सेना के प्रवक्ता शरफ़ ग़ालिब लुक़मान ने कहा कि सऊदियों ने हमारी चेतावनी को गम्भीरता से नहीं लिया उन्होंने हमारी क्षमताओं का सही आंकलन नहीं किया हम अपने देश की रक्षा करने में समर्थ है।
उन्होंने सऊदी युद्धपोत को नष्ट किये जाने को आतंकी घटना बताये जाने पर कहा कि अगर देश की सुरक्षा आतंकवाद है तो सऊदियों के अतिक्रमण को क्या कहा जायेगा?