लिबरमैन ने फिलिस्तीन प्रतिरोधी आंदोलन गुट हमास से सशस्त्रीय संघर्ष की आशंका जताई है। रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी युद्ध मंत्री अफयगडवर लिबरमैन ने ग़ज़्ज़ा से लगी सीमाओं पर बसी ज़ायोनी बस्तियों की म्यूनिसपिल्टी से बात करते हुए कहा है कि हाल ही में छाई शांति एक छलावा है हमारा हमास से किसी भी वक़्त संघर्ष शुरू हो सकता है। लिबरमैन ने कहा की ज़ायोनी शासन की बर्बादी ही हमास और ग़ज़्ज़ा में मौजूद अन्य संगठनों की प्राथमिकता है। अगर शक्ति संतुलन बदल जाये तो हमास हम पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ेगा।
ज्ञात रहे कि इससे पहले फिलिस्तीन और ज़ायोनी शासन में होने वाली झड़पों में शुरुआत सदैव ज़ायोनी शासन ने ही की है २०१४ की गर्मियों में भी ज़ायोनी शासन ने ग़ज़्ज़ा पर चढ़ाई की थी जिसमे ५७७ बच्चों सहित २२०० फिलिस्तीनी शहीद हो गए थे । ज़ायोनी शासन ने जून २००७ से ही पूर्ण रूप से ग़ज़्ज़ा की नाकाबन्दी कर रखी है १८ लाख ग़ज़्ज़ा वासी शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मौलिक अधिकारों से भी वंचित हैं ।
31 जनवरी 2017 - 19:07
समाचार कोड: 808550
लिबरमैन ने फिलिस्तीन प्रतिरोधी आंदोलन गुट हमास से सशस्त्रीय संघर्ष की आशंका जताई है।